सीनियर सैकण्डरी विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य ’’नवीन केडर’’ बनाकर पदस्थापन किये जाये-गहलोत

सिरोही। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा, मुख्य सचिव निरन्जन आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) पी.के.गोयल एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर सौरभ स्वामी को ज्ञापन भेजकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वाईस प्रिन्सीपल का 6000 ग्रेड पे का नवीन केडर बनाकर अविलम्ब पदस्थापन किये जाने की मांग की। संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने ज्ञापन में बताया हैं कि राजस्थान के शिक्षा जगत में शिक्षकों की भर्ति से लेकर पदोन्नति तक के आमुलचुल परिवर्तन कर राजकीय विधालयों में शैक्षिक गुणतत्ता बढाने के राज्य सरकार के निर्णय का संगठन पुरा समर्थन करता हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वाईस प्रिन्सीपल के पद सृजित करने का जो निर्णय लिया हैं संगठन के मांग पत्र का ही हिस्सा होने से पूर्ण स्वागत योग्य हैं लेकिन यदि इस पद को अलग से ग्रेड पे देकर सम्मान नहीं दिया तो विद्यालय में शासकीय पकड में ढीलापन सदैव बना रहेगा। पूर्व ज्ञापन की मॉग अनुसार सेकेण्डरी प्रधानाध्यापक (5400 ग्रेड पे) और उच्च माध्यमिक प्रिन्सीपल (6600 ग्रेड पे) के मध्य एक नवीन ग्रेड पे 6000 पे स्केल देकर इस पद को विद्यालय में पूर्व की भॉति सम्मानजनक बनाया जावे। सभी प्रकार की पदोन्नति का एक निश्चित केलेण्डर तैयार कर प्रतिवर्ष शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया जावे। वाईस प्रिन्सीपल पद पर अविलम्ब पदस्थापन देकर शैक्षिक व्यवस्था मे सुधारात्मक पहल की मांग की हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button