भाजपा प्रभारियों ने लिए आवेदन

सिरोही। सरूपगंज स्तिथ बालाजी भवन में पंचायत चुनाव को लेकर पिंडवाड़ा पंचायत समिति के उमीदवारों का  भारतीय जनता पार्टी के जिला संघटन प्रभारी मदन राठौर के अध्यक्षता में आवेदन लिए गए । क्षेत्र में पंचायत राज चुनावों  की रणभेरी बज चुकी है और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को लेकर कमर कस ली है । इसी क्रम में आज पिंडवाड़ा पंचायत समिति में चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए गए । कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित,विधायक समाराम गरासिया,पंचायत चुनाव के जिला सह प्रभारी जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, श्रवण बंजारा,भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ,दुर्गाराम गरासिया ने पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी पेश करने वालों कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर आवेदको से आवेदन लिए । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुरोहित  ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने मतभेद भूलकर पार्टी का प्रधान बनाने के लिए एकजुट होने का आव्हान किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की रीति नीति को जनता के बीच लेकर जाने को कहा । उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता हर समय आम जन से जुड़ा रहता है और ये अभी कोरॉना काल में सबने देखा है । ओर सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर भारतीय जनता पार्टी का प्रधान बनाना है ।सह प्रभारी अविनाश गहलोत व श्रवण बंजारा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी का सिंबल प्राप्त करने वाले अधिकृत प्रत्याशी के साथ मिलकर उसे जिताने के लिए कार्य करने को कहा । जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने कार्यकर्ताओ को चुनाव संबंधित जानकारी दी ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button