हज वेलफेयर सोसायटी ने जुमले कौम सदर का मोमेन्टो व साफा पहनाकर किया सम्मान

सेवा भारती समाचार
जोधपुर।
जुमले कौम सदर का सम्मान समारोह मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी, जोधपुर के ज़ेरे एहतमाम गुरुवार को सुबह 11 बजे हज हाउस में आयोजित किया गया जिसमें तमाम कौमों के सदर साहेबान ने शिरकत की, जिनका साफा एवं मोमेन्टो से सम्मान किया गया।

मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी के सदर अलहाज सलीम चौहान ने बताया कि पधारे सदर साहेबान ने जोधपुर में जब कोरोना महामारी पीक पर थी इन्होंने अपने सीमित साधनों से कोरोनो पीडि़तों, आश्रितों एवं लॉकडाउन से प्रभावित व्यक्तियों तक खाद्य सामग्री का वितरण किया जिसमें सूखी खाद्य सामग्री के किट एवं बन्द भोजन के पैकेट भी सम्मिलित थे। साथ ही कोरोना से बचाव हेतु राज्य सरकार की गाईडलाईन अनुसार मास्क, सेनेट्राईजर एवं दो गज दूरी की दैनिक अखबार से अपील की गई।


जनरल सेकेट्री अब्दुल जब्बार ने बताया कि आयोजित किए गए समारोह में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए बालिका शिक्षा, साम्प्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने कौमी एकता कायम करने बाबत् गौर ओ फिक्र किया गया।


समारोह की अध्यक्षता अलहाज सलीम चौहान ने की जबकि बतौर विशिष्ठ अतिथि छोटू खान उस्ताद पूर्व पार्षद एवं हाजी अब्दुल जब्बार थे। मंच का संचालन अल्हाज अब्दुल रशीद चढ़वा एवं इकरामुद्दीन काजी द्वारा किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button