मतदान व मतगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित

जोधपुर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान व मतगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि मतदान दलों का प्रशिक्षण 17 अगस्त से 21 अगस्त 2021 तक प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक डॉ. एसएन मेडिकल कॅालेज के अॅाडिटोरियम एवं जयनारायण व्यास टाऊन हॅाल में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार पुलिस अधिकारी, सेक्टर अधिकारी एवं ऐरिया मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण 23 अगस्त को डॉ. एसएन मेडिकल कॅालेज के अॅाडिटोरियम में प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रशिक्षण 2 सितम्बर को प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में तथा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक सूचना केन्द्र के मिनी अॅाडिटोरियम में आयोजित होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण राजकीय पॅालोटेक्निक महाविद्यालय में होगा तथा प्रशिक्षण देकर मतदान दलों को चुनाव संपन्न करवाने के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को प्रथम चरण में पंचायत समिति फलौदी, बाप, घंटियाली, केरू, मण्डोर, ओसियंा एवं तिंवरी के लिए मतदान दल रवाना होगें। इसी प्रकार शेरगढ, बालेसर, सेखाला, चामू, लोहावट, बापिणी, आऊ एवं देचू पंचायत समिति के द्वितीय चरण के चुनाव के लिए 28 अगस्त को मतदान दल रवाना होगे तथा 31 अगस्त को तृतीय चरण में पंचायत समिति भोपालगढ, बावड़ी, बिलाड़ा, पीपाड़ शहर, लूणी एवं धवा पंचायत समिति के चुनाव के लिए मतदान दल को प्रशिक्षण देकर गतंव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दलों में नियोजित कार्मिक एवं अधिकारियों का वेक्सीनेशन डेटा तैयार किया जाएगा। यदि ऐसे कार्मिक व अधिकारियों का टीकाकण नहीं हुआ है तो प्रशिक्षण सत्र आयोजन से पूर्व चिकित्सा विभाग से समन्वय स्थापित कर विशेष टीकाकरण कैम्प आयोजित कर टीकाकरण प्रथम एवं द्वितीय वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाये। प्रशिक्षण हॅाल परिसर के उपयोग से पूर्व सेनेटाइज करने, प्रवेश से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति के हाथ सेनेटाइज करने तथा बिना मास्क के प्रशिक्षण स्थल में प्रवेश नही दिया जाएगा। सभी व्यक्तियों के तापमान की जांच के लिए थर्मल स्केनिंग की जायेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button