23 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे बैंकों के एटीएम

जोधपुर। जोधपुर रेलवे स्टेशन सहित 23 रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीयकृत बैंको के एटीएम लगाए जाएंगेे। जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार रेलवे के गैर किराया राजस्व प्रोत्साहन योजना के तहत राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम लगाए जाने से रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी तथा यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर मंडल द्वारा 23 रेलवे स्टेशनों तथा मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय में राष्ट्रीयकृत बैंको के एटीएम लगाने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इनमें जोधपुर तथा डेगाना रेलवे स्टेशन पर दो एटीएम तथा बोरावड़, मकराना, सांभर लेक, नावा सिटी, गोटन, कुचामन सिटी, पीपाड़ रोड, भगत की कोठी, पाली मारवाड़, महामन्दिर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट, फलोदी, रामदेवरा, पोकरन, मेड़ता रोड, नागौर तथा जालोर रेलवे स्टेशनों पर बैंकों के एटीएम मशीन लगाने की योजना है। रेलवे द्वारा इसके लिये 17 अगस्त तक प्रस्ताव मांगे गये हैं तथा शीघ्र ही इसपर निर्णय लेकर बैकों को एटीएम लगाने की स्वीकृति दी जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button