अमृत महोत्सव अगस्त क्रांति सप्ताह का आगाज
बस स्टैंड पर चलाया सफाई अभियान
सिरोही ।
- 15 अगस्त तक निरन्तर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सफाई एवं श्रमदान जैसे कार्य किए जाएंगे
महात्मा गांधी की 150 वी जयंती तथा स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में मंगलवार को सिरोही केंद्रीय बस स्टैंड परिसर में सफाई कार्य कर आजादी का अमृत महोत्सव अगस्त क्रांति सप्ताह का आगाज किया गया।
बस स्टैंड पर मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र सांखला, सभापति महेन्द्र मेवाड़ा, आयुक्त महेन्द्र सिंह चैधरी, रोडवेज के मुख्य प्रबंधक ओम प्रकाश, सिरोही ब्लाॅक सहयोजक जयंतीलाल माली , राजस्व अधिकारी सुरेश जीनगर, पार्षद मारुफ हुसैन, अनिल चाँहान, पूर्व पार्षद गोपीलाल, जिला परियोजना प्रबंधक ओमसिंह व हनुमान शर्मा, सफाई निरीक्षक प्रवीण माली व महावीर घारु तथा समस्त जमादार एवं सफाई कर्मिकों के हाथों में झाडू लेकर सफाई कर अभियान की शुरूआत की। आयुक्त महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त तक निरन्तर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सफाई एवं श्रमदान जैसे कार्य किए जाएंगे।