भीम आर्मी ने निकाली रैली, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
दिल्ली कैंट में हुए दुष्कर्म को लेकर
सिरोही।
- 9 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप कर जिंदा जलाने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
दिल्ली कैंट के नांगल गांव में 9 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म कर जिंदा जलाने की घटना के विरोध में प्रदेश सचिव मोतीलाल हीरागर के नेतृत्व में भीम आर्मी की ओर से अंबेडकर चौराहे से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति और भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष प्रमोद मेघवाल ने बताया कि दिल्ली कैंट के नांगल गांव में 9 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप कर जिंदा जलाने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं। भीम आर्मी की ओर से बलात्कारियों व हत्या के दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा और पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की हैं। इस दौरान आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष अंबालाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहसिन खान, नगर अध्यक्ष लक्की डांगी, तहसील अध्यक्ष ललित राज, रेवदर तहसील अध्यक्ष मुकेश मकावल, पिंडवाड़ा कैलाश रैगर, नरेश चौहान, प्रवीण वाल्मीकि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।