स्टेट ओपन के छात्रों के परिणाम जारी करने की शिक्षक संघ ने की मांग

सिरोही

  • विद्यालयों और कॉलेज में नियमित छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया अपने अन्तिम चरण में चल रहीं

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजकर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल सत्र 2020-21 का दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर, छात्रों को उच्च कक्षा में क्रमोन्नत किए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए जीवन सुरक्षा को प्राथमिकता देकर राजस्थान के सत्र 2020-21 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विधियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर छात्रों को जिस प्रकार क्रमोन्नति दी गई है, उसी तर्ज पर राजस्थान स्टेट ओपन सकुल के छात्रों को भी क्रमोन्नति मिलनी चाहिए। दो महीने से स्टेट ओपन के छात्र परिणाम के इन्तजार में घर बैठे पर है तथा विद्यालयों और कॉलेज में नियमित छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया अपने अन्तिम चरण में चल रहीं हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button