मिशन कौमी एकता संस्था के पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ

जोधपुर/पाली। मिशन कौमी एकता संस्था ने वनमहोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। जिसके तहत पाली जिले के सोजत में मंगलवार को पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया।

पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूसुफ रज़ा खान

मिशन कौमी एकता संस्था जोधपुर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गुलाम मोहम्मद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूसुफ रज़ा खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वनमहोत्सव के तहत सोजत में आज पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर मुख्यअतिथि गुलाम नबी अंसारी, कन्हैयालाल, नरेश कुमार नाथावत द्वारा पौधरोपण कर अभियान शुभारम्भ किया। मिशन कौमी एकता संस्था के मीडिया प्रभारी गुलाम मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि वन महोत्सव सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों में पौधरोपण किया जाएगा। पौधरोपण अभियान तहत पाली जिले के सोजत, मारवाड़ जंक्शन, आऊवा, बाली, फालना, देसूरी, राणी, जैतारण, निम्बाज, बिलाड़ा, मेड़तासिटी सहित कई कस्बों पौधरोपण किया जाएगा। वहीं इसके लिए जालोर, सिरोही, जोधपुर, नागौर, उदयपुर, जयपुर बाड़मेर, जैसलमेर सम्पूर्ण प्रदेश में पौधरोपण अभियान के तहत पौधे लगाए जाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button