हितकारिणी सभा की कार्यकारिणी का किया सम्मान
जोधपुर। पारीक हितकारिणी सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार व्यास एवं उनकी सम्पूर्ण कार्यकारिणी का गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उद्यमी एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश जोशी एवं गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित किया गया जिसमें पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित बंधु शामिल हुए।
कार्यक्रम में श्री पारीक हितकारिणी सभा के अध्यक्ष राजकुमार व्यास, उपाध्यक्ष दिनेश व्यास व सुरेश पारीक, सह सचिव दिलीप पारीक, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, कार्यकारिणी सदस्यों में भूपेंद्र पारीक का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजनकर्ता ओमप्रकाश जोशी द्वारा सभी उपस्थित बंधुजन को संबोधित करते हुए पारीक एवं अन्य ब्राह्मण समाज के लिए राजकुमार व्यास के समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे समाजोपयोगी कार्य को मील के पत्थर की संज्ञा दी गयी। इस अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज से समाजसेवी एवं शिक्षाविद वीरेंद्र शर्मा, बाबूलाल जाजड़ा, धनाराम रानेजा, राजेश बालाजी, सत्यनारायण बस्तवा, महेश जाजड़ा, प्रकाश रानेजा, सूरजप्रकाश जाजड़ा, कुशाल रोहिवाल, अरविंद उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, पवन शर्मा, सुनील दाधीच, शंभूदयाल दाधीच सहित पारीक समाज से रामावतार बोहरा एवं यश व्यास उपस्थित रहे।