अब्दुल अजीज पठान को महासचिव पद पर मनोनयन
मानवाधिकार मार्गदर्शन समिति जोधपुर में
जोधपुर। मानवाधिकार मार्गदर्शन समिति जोधपुर द्वारा अब्दुल अजीज पठान को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंषा से मानवाधिकार मार्गदर्शन समिति जोधपुर के महासचिव पद मनोनयन पत्र देकर नियुक्ति प्रदान की गई है।
मीडिया प्रभारी अतीक सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को अब्दुल अजीज पठान को यह मनोनयन पत्र जोधपुर नगर निगम दक्षिण प्रतिपक्ष नेता गणपतसिंह चौहान के हाथों से प्रदान किया गया। वहीं जोधपुर जिलाध्यक्ष कलीम अली कायमखानी ने विश्वास जताते हुए अब्दुल अजीज पठान को यह नियुक्ति प्रदान की है। साथ ही अब्दुल अजीज पठान समाजसेवा कार्य में हमेशा से ही अग्रणी रहे है। इनके कार्य को देखते हुए यह नियुक्त प्रदान की गई है। साथ ही पठान इस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे। इस अवसर पर अब्दुल रहीम साँखला, मोहम्मद फिरोज फेम, रविन्द्रसिंह, इकबाल खान, नवाब खान, अकरम भाई, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वहीं अब्दुल अजीज ने मनोनयन पर समिति आभार जताते हुए विश्वास दिलाया की मैं समिति के हितों कार्य हेतु हमेशा प्रयासरत रहुँगा तथा समिति के उद्देश्य की हमेशा रक्षा करूंगा।