आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी

पाली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 2021 के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली है। सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी थीम पर मनाया जावेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी से निपटाने के लिये बहुस्तरीय रणनीति अपनाते हुये कई कदम उठाये है, उनमें से प्रजनन स्वास्थ्य सेवाऐं एक है, जो अवांछित गर्भधारणए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य मृत्यु दर को कम करने के लिए आवश्यक है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत आधुनिक गर्भ निरोधक साधनों व परिवार नियोजन सेवाओं की सूचनाए परामर्श एवं सेवाऐं प्रदान करने के प्रावधान पर ध्यान दिया गया है। इस प्रकार विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर समुदाय को संवेदनषील बनाने तथा परिवार नियोन सेवाओं के सुदृढ करने का एक उपयुक्त समय है। डाॅ.मिर्धा ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 2021 के लिये गतिविधियां दो चरणें में संचालित की जायेगी प्रथम चरण में मोबिलाईजेशन पखवाडा. योग्य दम्पत्ति सम्पर्क पखवाडा 27 जून से 10 जुलाई 2021 तक मनाया जावेगा। द्वितीय चरण जनसंख्या पखवाडा जनसंख्या स्थिरता पखवाडा 11 से 24 जुलाई 2021 तक मनाया जावेगा। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.)डाॅ.तेजपाल चारण ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस-2021 के अंतर्गत मोबिलाईजेशन पखवाडे के दौरान योग्य दम्पत्तियों से संपर्क कर सीमित परिवार के बारे में जनजागृति पैदा की जावेगी तथा आशा व एएनएम द्वारा योग्य दम्पत्ति सर्वे रजिस्टर को अपडेट किया जावेगा। पखवाडे के दौरान सीमित परिवार के लाभ, विवाह की सही आयु, विवाह के दो वर्ष बाद पहला बच्चा, दुसरे व पहले बच्चें में तीन साल का अंतर, प्रसवोत्तर परिवार कल्याण सेवायें, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, पुरुषों में परिवार नियोजन की सहभागिता, गर्भपात पश्चात् परिवार कल्याण सेवाओं के बारे में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताए आशा सहयोगिनियों व ऑगनबाडी कार्यकर्ताओं के माध्यम से योग्य दम्पत्तियों से सम्पर्क किया जावेगा। उन्होंने बताया कि जनसंख्या पखवाडे के दौरान 11 जुलाई 2021 विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर विकास मेले का आयोजन किया जावेगा। मेले में जनप्रतिनिधयों की भागीदारी सुनिश्चित की जावेगी। मेले में परिवार कल्याण के साधनों का प्रर्दशन कर लाभार्थियों को परिवार कल्याण साधनों एवं योजनाओं की जानकारी दी जावेगी। लाभार्थियों को परिवार कल्याण साधनों की उपलब्धता पर परामर्श दिया जावेगा। आमजन में जागरुकता के लिये सार्वजनिक स्थलों एवं चिकित्सा संस्थानों पर परिवार कल्याण सेवाओं का प्रचार.प्रसार किया जावेगा। जिला चिकित्सालय, सेटेलाईट चिकित्सालय, स्टेटिक सेन्टर, एफआरयू, सीएचसी व पीएचसी पर परिवार कल्याण सेवाओं के अन्तर्गत नियत नसबंदी सेवाओं का आयोजन किया जावेगा। उन्होंने बताया कि मोबिलाईजेशन पखवाडा व जनसंख्या स्थिरता पखवाडे की मोनिटरिंग राज्य स्तर एवं जिला स्तर के अधिकारीयों द्वारा की जावेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button