सिलिकोसिस पीडि़तों के लिए जनसुनवाई रखने का आग्रह

शिवगंज। सिरोही शिवगंज विधायक संयम लोढ़ा ने शुक्रवार को जयपुर प्रवास के दौरान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास से उनके कार्यालय में मुलाकात कर सिलिकोसिस पीडि़तों को लेकर जनसुनवाई रखने का आग्रह किया। जानकारी के अनुसार विधायक लोढ़ा ने जस्टिस व्यास से सिलिकोसिस पीडि़तों को लेकर जनसुनवाई रखने एवं शिक्षण संस्थानों में नाबालिग लडकियों से दुष्कर्म की घटनाओं के बाद अन्य लडकियों की ओर से स्कूल छोडऩे के बारे में चर्चा की। इससे पूर्व सुबह विधायक लोढ़ा ने राजस्थान के लोकायुक्त जस्टिस पी के लोहरा से मुलाकात कर लोकहित में लोकायुक्त संस्था को ओर अधिक सशक्त करने के संबंध में चर्चा की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button