बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने किया रक्तदान
जोधपुर। सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के महानिरीक्षक मदन सिंह राठौड़ के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर मेेंं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसजी) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र डॉ मेहबूब रब्बानी की देखरेख में मथुरादास माथुर चिकित्सालय के रक्त समूह बैंक के कर्मचारियों ने रक्त संग्रहण किया। कार्यक्रम में महानिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवानों ने रक्तदान किया। महानिरीक्षक ने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से स्वास्थ्य सही रहता है तथा किसी अनमोल जीवन को बचाने का एक सुखद एहसास होता है। हमें नियमित रूप से अपने सामथ्र्य अनुसार रक्तदान करना चाहिए।