भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो पुलिस उपमहानिरीक्षक विष्णु कांत से शिष्टाचार भेंट कर मास्क व सेनेटाईजर वितरण
जोधपुर।
शिक्षा विभाग के सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी व मेसडेस संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास व समाजसेवी इकबाल खान बैण्डबाॅक्स की अध्यक्षता में संस्थान के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक के निर्णयानुसार आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो के पुलिस उपमहानिरीक्षक विष्णु कांत से शिष्टाचार भेंट कर उनका फुलों की बुके से सम्मान करते हुए विभागीय कर्मचारियों को कोरोना वाइरस से सुरक्षा के लिये मास्क व सेनेटाईजर वितरण किये संस्थान के प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी व मेसडेस संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास व समाजसेवी इकबाल खान बैण्डबाॅक्स की अध्यक्षता व संस्थान के पदाधिकारी जगदीश पणिया, राजेन्द्र जोशी, नरेश व्यास व शौकत अली लोहिया की मौजूदगी में आपदा समय में कोरोना वाइरस से सुरक्षा के लिये मास्क व सेनेटाईजर उपलब्ध करवाने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विष्णु कांत ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने ने कहा कि संस्थान द्वारा आपदा की घड़ी में स्वयं के शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में किया जाने वाला जनसहयोग और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर आपका चिन्तन सराहनीय कदम है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते है कि आप जैसे सेवाभावी अधिकारी और संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने कोरोना रोकथाम के लिये लोगों को जागरूक का जो कदम उठाया है, उसमें ईश्वर आप सभी को स्वस्थ रखते हुए आपके जनसेवा के कार्य में सफलता प्रदान करें। अरविन्द कुमार व्यास ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की एडवाइजरी की पूर्ण पालना करते हुए स्वयं व परिवार को सुरक्षित रखे, घर से जब भी बाहर निकले मास्क का अवश्य उपयोग करें एवं कोविड-19 के तहत निश्चित दूरी की पालना कर सुरक्षा आपस में सुरक्षा चक्र बनाये रखे।