सखी वन स्टॉप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा ने पांच बत्ती सर्किल स्थित सखी वन स्टॉप सेन्टर का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेन्टर में संधारित आगन्तुक रजिस्टर, विधिक सहायता रजिस्टर तथा पुलिस कार्यवाही एवं चिकित्सकीय परामर्श के समेकित रजिस्टर का निरीक्षण किया गया तथा रिपोर्ट फाइल का निरीक्षण कर विगत माह में उपस्थित पीडि़ताओं की जानकारी ली। उस जानकारी के अनुसार सेन्टर द्वारा गत माह में कुल 10 पीडि़ताओं को सहायता तथा उनमें से 6 पीडि़ताओं को रात्रि आश्रय उपलब्ध कराया गया। सचिव रैना शर्मा द्वारा बताया गया कि सखी केन्द्र का उद्देश्य पीडि़त महिला को एक ही स्थान पर आपातकालीन राहत सेवाएं, चिकित्सकीय/मनोचिकित्सकीय सेवाएं, पुलिस सहायता, परामर्श सुविधाएं, कानून संबंधी सहायता एवं अस्थाई आवास आदि सुविधाएं तत्काल नि:शुल्क उपलब्ध करवाना हैं। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव हेतु भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई गाइड लाइन के तहत अपनाई जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मामलात कार्यकर्ता जुगनू उदावत उपस्थित रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button