वैक्सीनेशन शिविर का समापन

जोधपुर। पुलिस लाइन में चल रहा दस दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर समाप्त हो गया है। इसमें करीब 3500 लोगों के वैक्सीन लगाई गई।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव आनंद सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी की अगुवाई में जोधपुर पुलिस आयुक्तालय के लिए पुलिस लाइन में शिविर लगाया गया। इस शिविर का नेतृत्व जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान उपाध्यक्ष शारदा चौधरी, राजस्थान जेल कमेटी की राज्य स्तरीय सदस्य गीता बरवड़, निवर्तमान जिला महासचिव आनंद सिंह चौहान, सेवादल निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राठौड़, जोधपुर शहर जिला सेवादल के उपाध्यक्ष ओपी परिहार, यसोदा चौधरी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र कंवर चौहान, पंकज जांगिड़ आदि ने टीम के रूप में किया। साथ ही जोधपुर पुलिस आयुक्तालय के एडिशनल एसपी चैन सिंह महेचा, सीआई ईश्वर चंद्र पारीक, आरआई राम सिंह, एसआई शिवलाल, प्यारेलाल, जयकिशन, विरमाराम, भंवरलाल, प्रताप सिंह, महेंद्र कुमार और भारत सिंह तथा मेडिकल स्टॉप के डॉ.डीआर रंगा, अनीस मीणा, नर्सिंग स्टाफ सिंपल शर्मा, सुभाष चौधरी, ईश्वरदास, वीरेंद्र सिंह, सरोज बिश्नोई, हेमलता थामस आदि ने मय स्टाफ अपनी सेवाएं देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। शिविर के समापन समारोह में सभी संबंधित सहयोगियों का साफा व माला पहनाकर आभार प्रकट किया गया। समारोह का संचालन हरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में मनीष, वीरेंद्र सिंह चौहान, दीपिका चौहान, नीरज गुर्जर, अब्दुल कयुम कुरेशी, हरि भाई गोस्वामी, विनय आर्य, किरण नायक, किरण गहलोत, फरजाना चौहान रुबीना खान निर्मला राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button