वार्षिक दीक्षा महोत्सव में रक्तदान सहित कई कार्यक्रम हुए

जोधपुर। उत्तम आश्रम आचार्य पीठ में वार्षिक दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष में रक्तदान सहित कई कार्यक्रम हुए।
आश्रम के पीठाधीश्वर संत रामप्रकाश आचार्य के सानिध्य में किसनाराम गौशाला के लिए 3 क्विंटल लापसी व हरा चारा दिया गया। सुबह ऑनलाइन योगा करवाया गया। उसके बाद समाधि स्थल पर पूजन का कार्यक्रम किया गया तथा पर्यावरण शुद्धि के लिए वृक्षारोपण किया। कोरोनाकाल के चलते आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, उपमहापौर दक्षिण किशन लड्ढा, बीजेपी नेता अतुल भंसाली, पार्षद धनराज मकवाना, पार्षद नरेंद्र फितानी, योगाचार्य संत सुखदेव प्रसाद, संत हनुमानदास, साध्वी अंजना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button