गायों को खिलाए 400 किलो मतीरे

जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा गौ सेवा की गई।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ के श्यामसुंदर व्यास व अनसूया व्यास के आह्वान पर शारदा गौशाला चांदपोल चौका में अशोक व्यास, गिरधारी लाल सोनी व बद्रीनारायण हर्ष के नेतृत्व में गौग्रास के रूप में 400 किलो मतीरे काटकर गौमाता को खिला कर गौसेवा की गई। इस दौरान पंडित ओम श्रीराम द्वारा मंत्रोच्चार कर भगवान महादेव का अभिषेक किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला, सुनील ओझा, घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, सुनीता व्यास, राघव व्यास, दीक्षा व्यास, श्रीमती निशा व्यास, रोशन व्यास, रिद्धिमा व्यास,श्रीमती राजुल,श्रीकांत व्यास, दीनदयाल पुरोहित, सुशील व्यास, जयगोपाल पुरोहित, ओम जोशी, सागर छंगाणी, ओमप्रकाश मीणा, राजवीर, मैना व्यास, आनन्द व्यास, संगीता शर्मा, धीरज, पूजा दवे, मोहित, पीयूष, अभिषेक, दिव्या, दक्ष आदि द्वारा सेवा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button