अतिरिक्त जिला कलक्टर ने भी ग्रामीण क्षेत्रों का

भ्रमण कर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया,

टीकाकरण कार्य का जिला स्तरीय अधिकारियों के

साथ ही जोनल अधिकारियों ने किया निरीक्षण,

जैसलमेर। जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देशों की पालना में बुधवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए कोरोना टीकाकरण शिविरों का जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही जोनल अधिकारियों ने उन्हें आवंटिव ग्राम पंचायत क्षेत्रों का भ्रमण कर टीकाकरण व्यवस्थाओं को देखा एवं लोगों को टीके लगाने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना ने ग्राम पंचायत दरबारी का गांव, डाबला, धउआ, पिथला, डेढ़ा, सिपला का भ्रमण कर टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया एवं लोगों को लगाए जा रहे टीके की व्यवस्था भी देखी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर मीना ने इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि उनकी सेहत एवं जीवन रक्षा तथा कोरोना से बचाव के लिए यह टीकाकरण कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया है। इसलिए जो लोग 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के है और अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे इन शिविरों में टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचकर अवश्य ही टीका लगवाएं। उन्होंने जोनल अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे इस पुनीत कार्य में विशेष रूचि दिखाकर वंचित रहे लोगों का टीकाकरण अवश्य ही करावें।

ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उत्साह दिखाई एवं 45 प्लस आयुवर्ग के पुरूष एवं महिलाओं ने कोरोना बचाव के लिए टीके लगवाए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button