दीनदयाल कॉलोनी में बनेगी 32 लाख की लागत से सी.सी. सड़क

 मेड़ता।  नगरपालिका मेड़ता सिटी द्वारा आज दिनांक 09.06.2021 को वार्ड संख्या 5 दीनदयाल कॉलोनी के निवासियों के लिए सी.सी. सड़क बनाने की शुरूआत की गई, इस सीसी सड़क निर्माण में 32.00 लाख रूपये की लागत आयेगी, सड़क निर्माण पर पानी की सही से निकासी हेतु तथा इसकी लेवलिंग हेतु मिट्टी भराई का कार्य आज शुरू किया गया। इस रोड़ के निर्माण होने से पण्डित दीनदयाल कॉलोनी के निवासियों को गंदे पानी से राहत मिलेगी। यह सड़क मेड़ता के लगभग एक दर्जन शमशानों को शामिल करते हुए ईदगाह को जोडेगी। 
वर्तमान मं यहां बारिश के मौसम में पानी का भराव रहता है जिसके कारण अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाने पर घुटनो तक पानी से गुजरना पड़ता है इसकी जानकारी जब पार्षदों ने पालिकाध्यक्ष को दी तो उन्होने तुरन्त फैसला लेते हुए इस सीसी सड़क का निर्माण तुरन्त प्रभाव से करने का निर्णय लिया साथ नगरपालिका के वार्ड संख्या 5 की दीनदयाल कॉलोनी में गंदे पानी के भराव की जमीन पर पानी भराव को हटाने के लिए मिट्टी भर्ती करने का कार्य शुरू किया गया। इस कार्य में 5 लाख की लागत से मिट्टी भरवाई जावेगी। तथा पालिका अध्यक्ष गौतम टाक द्वारा मिट्टी भर्ती के बाद इस जमीन पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कमला के नाम से पार्क बनाने की घोषणा की। 
पालिका अध्यक्ष गौतम टाक व उपाध्यक्ष सलीम मोयल पूर्व अध्यक्ष रूस्तम अली पिं्रस ने कनिष्ठ अभियंता सरफराज अंसारी, पार्षद जाकिर खान सांखला, पार्षद मच्छराज सिखवाल पार्षद प्रतिनिधि जिशान कुरेशी, चिमन वाल्मिकी व माणक सैन के साथ दोनो जगहो का दोरा कर व्यवस्थाओ को देखा और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button