जन्मदिन पर लगाए पीपल और पारिजात हार श्रृंगार के पौधे
सिरोह। (जयन्तिलाल दाणा)। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती जया दवे ने अपने जन्मदिन पर पीपल और पारिजात हार श्रृंगार के पौधे लगाए। विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपालसिंह राव तथा जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा देवडा की प्रेरणा से सिरोही जिले में वन तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेकानेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वृक्षों से साइन बोर्ड हटाने, पौधारोपण करने, प्लास्टिक की थैली का उपयोग बंद करवाने के कार्य अनवरत जारी है। इसी के निमित्त जन्मदिन पर बड, पीपल तथा गूलर के पेड़ लगवाए जा रहे हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपालसिंह राव, जिला सचिव श्रीमती इंदिरा खत्री, एनएसएस प्रभारी वर्षा त्रिवेदी, पर्यावरणविद व्याख्याता देवीलाल, अनिल कलावंत तथा स्काउट गाइड तथा एनएसएस की सेविकाएं उपस्थित रही।