राष्ट्रीय पोषण मिशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र खतनाड़ी में पोषण पखवाड़े के दौरान जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र की महिला पर्यवेक्षक मधुबाला वर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान महिलाओं को बेहतर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। महिलाओं को गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय-समय पर जांच करवाई जाती है। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखने के लिए गर्भवती महिलाओं को सहयोग के रूप में पांच हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है जिसके अंतर्गत उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ समय-समय पर टीकाकरण करवाना जरूरी है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी आशीष वर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखान आवश्यक है। सभी कोरोना के प्रति सचेत रहे और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। सभी महत्वपूर्ण जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में कोविड टीकाकरण, सघन मिशन इंद्रधनुष सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन केआर सोनी ने किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी चौहान, ज्योति, आशा सरोज व केंद्र की महिलाएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर कोरोना वैक्सीनेशन पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई।