जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

जोधपुर। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय कला, संस्कृति विरासत न्यास इण्टैक जोधपुर चैप्टर द्वारा जोधपुर से 30 किलोमीटर दूर स्थित भवाद गांव की जागाबन्द नाडी पर जल की महत्ता पर चर्चा कर स्थानीय ग्रामवासियों को जागरूक किया और जागाबन्द नाडी के जीर्णोद्धार को गति प्रदान की गई।
इण्टैक जोधपुर चैप्टर के संयोजक डॉ. महेन्द्रसिंह तंवर ने बताया कि चिंकारा व अन्य जानवरों को वर्षपर्यन्त जल की उपलब्धता हो सके, इस प्रण के साथ इण्टैक जोधपुर चैप्टर द्वारा ब्रिज फाउण्डेशन व इण्टैक के नेचुरल हेरिटेज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भवाद गांव स्थित जागाबन्द नाडी के जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जा रहा है और इस जीर्णोद्धार कार्य के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में इस नाडी पर एक चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को जल की महत्ता की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई कि आज जल मनुष्यों के साथ ही मूक पशु-पक्षियों के लिये भी कितना आवश्यक हो गया है, इस हेतु इसके संरक्षण की महत्ती आवश्यकता है। इस अवसर पर ब्रिज फाउण्डेशन की रेणु ब्रिज, इण्टैक के नेचुरल हैरिटेज विभाग के निदेशक मनु भटनागर एवं इण्टैक बाड़मेर चैप्टर के पूर्व संयोजक यशोवद्र्धन शर्मा ने भी वर्चुअल अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान डॉ. वीरेन्द्रपालसिंह भवाद, महेन्द्रसिंह चांपावत पीलवा, लोकपालसिंह राठौड़, प्रतापसिंह भवाद, जैतसिंह उपसरंपच भवाद, डॉ. शक्तिसिंह खाखडक़ी, घनश्यामसिंह इत्यादि सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button