गांधीजी चाहते तो भगतसिंह की फांसी को रोका जा सकता था: मेघवाल

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। अखिल भारतीय ‘‘भारत-रत्न’’ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति मुख्यालय सिरोही एवं केन्द्र सरकार, राज्य सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में इंकलाब जिंदाबाद का नारा देने वाले शहीदें आजम भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव बलिदान सप्ताह समारोह के अंतर्गत 18 मार्च 2021 को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय पोसालिया में प्रातः 10ः30 बजे ‘‘शहीद भगतसिंह के सपनों का भारत’’ पर विचारगोष्ठ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी फाउंड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी लुम्बाराम मेघवाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शशि चौरडिया व विषिष्ठ अतिथि के रूप में बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान गंगाधर पाठक व भारतीय स्टेट बैंक पोसालिया के शाखा प्रबंधक सवाराम मीणा एवं आदर्श विद्या मंदिर के संस्था प्रधान रामलाल प्रजापत मंच पर उपस्थित थे। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने नम आंखों से शहीदंे आजम भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमा पर दीप व माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें विनम्र सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम प्रभारी मेघवाल ने कहा कि शहीद भगतसिंह के सपनों का भारत वर्तमान परिपेक्ष्य में कैसा होना चाहिए इस पर गहनता से युवा पीढी को अवगत कराते हुए राष्ट्रभक्ति की ओर प्रेरित किया। मेघवाल ने उपस्थित समुदाय को बताया कि अगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित नेहरू चाहते तो भगतसिंह की फांसी को रोका जा सकता था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मेघवाल ने बताया कि उनकी फांसी को रोकने के लिए चंद्रशेखर आजाद साहब ने अथक प्रयास किए। उन्होंने पंडित नेहरू व गांधीजी से हाथ जोड़कर, पैरो में गिरकर उनसे भीख मांगी थी, किसी भी सुरत में भगतसिंह की फांसी को रोका जाना चाहिए। लेकिन उन दोनांे नेताओं ने आजाद साहब को कुछ भी जवाब नहीं दिया। अंत में आजाद साहब एक गार्डन में जाकर एकांत में भगतसिंह की फांसी को रोकने का प्लान बनाते हुए चिन्तित व पीडित थे, लेकिन ब्रिटिश हुकुमत ने उन्हें गार्डन मंे चारो ओर से घेर लिया गया और उन्होंने भी राष्ट्रहित में अपने स्वयं की कनपटी पर गोली दागकर इस देश से विदा ली। इस मौके पर श्रीमती शशि चौरडिया व बालिका माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान गंगाधर पाठक ने भी युवाओ को अपने विचार व्यक्त कर राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी। आदर्ष विद्या मंदिर के संस्था प्रधान रामलाल प्रजापत ने भी अपने विचार व्यक्त कर छात्र-छात्राओ को शहीद भगतसिंह के पद् चिन्हो पर चलने का आव्हान किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button