एसडीएमसी की बैठक में शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रस्ताव

सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य श्रीमती शीला खत्री की अध्यक्षता में एसडीएमसी की बैठक हुई। विद्यालय के व्यवस्था प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि बैठक में शैक्षिक उन्नयन हेतु अनेक प्रस्ताव लेकर सर्व समिति से उसका अनुमोदन किया गया। एसडीएमसी ने विद्यालय में आवंटित खेल बजट से खेल सामग्री क्रय करने, बालिकाओं के पेयजल की व्यवस्था करने, विद्यालय के परकोटे को ऊपर करवाने, क्षतिग्रस्त कक्षों की मरम्मत कराने सहित अनेक प्रस्ताव लेकर उनका अनुमोदन किया। बैठक में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवड़ा, सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बीसी परमार, पार्षद धनपत सिंह राठौड़, विधायक संयम लोढा द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि श्रीमती सीता देवी पुरोहित ,रेणुका व्यास, अभिभावक सदस्य श्रीमती मीना यादव, पुनेश कुमार, हीरा खत्री, शीतल कुमार मारु, राजेंद्र कुमार कोठारी, श्रीमती प्रमिला पोरवाल, रीना कोटेचा, गोपालसिंह राव, इंदर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह परमार, सुश्री हेमलता रावल विद्यालय की हेड गर्ल सुथार वैशाली तथा छात्रा प्रतिनिधि गुंजन सोलंकी उपस्थित रही। प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री ने सबका आभार जताया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button