सेवा अभियान का संवाद कार्यक्रम

जोधपुर। राज्य सरकार के गुड गवर्नेस व ई गवर्नेस के संकल्प को जोड़ते हुए जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार सेवा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया जा रहा है। अभियान के महत्वपूर्ण चरण संवाद में करीब दो घंटे एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
संवाद कार्यक्रम में एडीएम सिटी द्वितीय सत्यवीर नेे सेवा अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर द्वारा संचालित सेवा अभियान का मूल उद्देश्य है कि चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सडक़, विद्युत सहित समस्त पब्लिक वैलफेयर सेक्टर्स से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ पहुंचाएं।
संवाद कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मण्डा ने आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा व जांच योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 108 एम्बुलेंस सेवा, निरोगी राजस्थान, आरबीएसके सहित दिव्यांग प्रमाण पत्र, सिलिकोसिस कल्याण योजना व कोविड वैक्सीनेशन ड्राईव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी व इससे संबंधित आमजन की समस्याओं का समाधान भी किया।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय जोधपुर द्वारा जोधपुर डिस्ट्रिक के ऑफिशियल फेसबुक व ट्विटर हैंडल पर संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकरी दी गई। ग्राम पंचायत स्तर पर ई मित्र प्लस मशीनों द्वारा भी ग्रामीणजनों से जानकारी साझा की गई। ग्राम पंचायत स्तर पर राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में उपस्थित होकर अधिकारी व ग्रामीण इस संवाद कार्यक्रम से जुड़े।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button