संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की ली जानकारी

जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा व जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र से वीसी के माध्यम से पीपाड़ उपखण्ड के नानाण ग्राम पंचायत में आयोजित ई चौपाल से ग्रामीण से सीधा संवाद किया व उनकी समस्याएं जानी व समधान केअधिकारियों को निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर सीधे ग्रामीणों से रूबरू हुए व उनसे बातचीत की। ई चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को बोलने का मौका दिया। ग्रामीणों ने ढाणीयों में आने जाने के कटान रास्ते की समस्या, पानी की समस्या, मिनी आंगनवाड़ी खुलवाने, डामर सडक़, व आबादी सीमा विस्तार की समस्याएं बतायी। जिला कलक्टर ने सीधे संबंधित अधिकारियों से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने ई चौपाल में कहा कि व्यवस्था लोगों से सीधे संवाद करने व उनकी समस्याओं के समाधान का बेहतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिह का अच्छा प्रयास है। यह क्रम निरंतर जारी रहे, इसमें जिले में समस्याओं का समाधान समय पर व त्वरित गति से होगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है जिससे घर घर जल कलेक्शन दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसमे ंसमय पर प्रक्रिया पूर्ण हो जावे व समयबद्धता के कार्य हो। उन्होंने डिस्कॉम अधिकारियों से कहा कि जहां कही ढीले तार, टेढे पोल हो उसे समय पर ठीक करावे ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। ग्रामीण भी इसका ध्यान रखे व बताये। उन्होंने आगामी नहर क्लोजर के दौरान सही व सुचारू पेयजल व्यवस्था के बारे में कहा ताकि कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी मिलकर ग्राम विकास भागीदारी निभाये।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने ई चौपाल में कहा कि ई चौपाल लोगों से संवाद का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोगों से सम्पर्क जरूरी है। उन्होंने कहा कि आमजन के लिए प्रयास जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से प्रशासन व आमजन की दूरी खत्म होती है। इसके माध्यम से सीधे बात पहुंचा सकते व उनके समाधान के भी सार्थक प्रयास होते है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व पंचायत जागरूक होगी तो आगे बढेगी। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की मदद करने का प्रयास हो, लोगो की सहायता करने की सोच रखे। उन्होंने कहा कि सरपंच, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य पंचायत से जुड़े लोग पूरी सजगता से कार्य करे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन महत्वपूर्ण योजना है, इसमें घर घर जल कनेक्शन मिलेगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भार मिशन ग्राम स्वच्छता की योजना है, नालियां बनने से गन्दगी नहीं होगी। प्रयास हो नालियां सही बने। ग्रामीण सतर्कता से कार्य कराये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र सरकार की महत्ती योजना है। लोगों को रहने का मकान की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति इससे वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के सही कार्य हो, पूरा काम हो व पूरा दाम मिले। इसका ध्यान रखे की घर बैठके पैसा ना उठा ले। उन्होंने कहा कि ग्राम में चारागृह विकास, मुक्तिधाम कार्य हो। नरेगा मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इन्द्रजीत यादव ने इस दौरान कहा कि मनरेगा का उद्देश्य लोगों को रोजगार देना है। आवेदन करने के 15 दिन में रोजगार देना जरूरी है, ऐसा ना होने पर बताये। उन्होंने कहा कि पूरे काम के पूरे दाम मिले। उन्होंने कहा कि गांव में इससे प्रोपर्टी बनाये।
उपखण्ड अधिकारी पीपाड़ शहर शैतानसिंह राजपुरोहित ने ई चौपाल में बताया कि नानण ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के 811 स्वीकृत कार्यो में से 764 का भुगतान कर दिया गया, वृद्धावस्था पेंशन 648, विधवा 221, विकलांग 46, कृषक कुल 916 व्यक्तियों को पेंशन मिल रही है। ग्राम पंचायत में 6 आगंनवाड़ी केन्द्र कार्यरत है। प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत 25 में से 23 कार्य पूर्ण हो गये है। वर्ष 2018-19 में व्यक्तिगत कार्य में 20 टांकों का निर्माण करवाये गये, सामाजिक सुरक्षा योजना में 48 आवेदन प्राप्त हुए जिनका निस्तारण कर दिया गया। 31 जन्म मृत्यु पंजीकरण किए गए। वर्ष 2020-21में मनरेगा योजना में सादों का नाडा, बालसंमद नाडी, छाबानाडा, रातानाडा व नानण गवाई तालाब खुदाई कार्यो में से सादों का नाडा कार्य पूर्ण व अन्य प्रगतिरत है। विकास अधिकारी ने बताया कि चार गांवों में जल जीवन मिशन में 3 करोड़ 25 लाख के कार्य करवाये जायेंगे। सहायक अभियंता ने बताया कि पेयजल व्यवस्था सुचारू है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज व ग्रामीण विकास में 50 लाख की स्वीकृतिया जारी हुई है। 7 कार्यो में 695 लेबर लगी हुई है। 4 कार्या के प्रस्ताव तैयार किए है जिसमें मुक्तिधाम विकास पर 15 लाख 72 हजार चारागाह विकास कार्य पर 11 लाख 4 हजार , खेल मैदान विकास पर 15 लाख 72 हजार शामिल है। ई चौपाल में अतिरिक्त कलक्टर प्रथम एमएल नेहरा, एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button