पेंशन एवं वेतन में विलम्ब पर ब्याज सहित भुगतान की मांग: गहलोत

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुख्य सचिव निरंजन आर्य को ज्ञापन भेजकर कर सरकारी कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन प्रकरणों का निस्तारण सेवानिवृत्ति तिथि तक पूर्ण करने एवं विलम्ब पर ब्याज सहित भुगतान की कठोरता से पालना सुनिश्चित करवाने की मांग की। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन के संदर्भ में सख्त प्रावधानों के बावजूद सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को सेवानिवृत्ति से पूर्व समस्त परिलाभ एवं पेन्शन प्रकरण स्वीकृत कर सेवानिवृत्ति तिथि के दिन पीपीओ ऑर्डर, डीसी रोल सहित समस्त कार्यवाही सम्पादित करने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बडे दुर्भाग्य की बात हैं कि पेंशन विभाग सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के पेन्शन प्रकरणों को तय समय में निस्तारित नहीं कर जीवन भर सरकारी सेवा देने के बावजूद सेवानिवृत्त कार्मिक को दर-दर की ठोकरे खाने के लिए मजबुर करता हैं। गहलोत ने कहा कि राज्यभर में सेवा निवृत्त होने वाले कार्मिक के समस्त पेन्शन प्रकरण तैयार करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं आहरण वितरण अधिकारी की होने के बावजूद कार्मिक को स्वयं प्रकरण तैयार करवाकर आहरण वितरण अधिकारी के माध्यम से पेंशन विभाग को भेजता है जिससे सेवा निवृत्त होने वाले कार्मिक को आर्थिक नुकसान भी उठाना पडता है। ऐसे कार्मिकों के प्रति राज्य सरकार पेंशन प्रकरण निस्तारण में प्रभावी मॉनिटरिंग कर समय पर विलम्ब पर ब्याज सहित भुगतान कर सेवा निवृत्त होने वाले कार्मिकों को राहत प्रदान करने की मांग की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button