सभ्यता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष परिचर्चा आयोजित

जोधपुर। मनस्वी महिला संगठन की और से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में पालरोड स्थित अमरगढ़ रिजॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया।
मनस्वी महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि स्वस्थ नारी स्वस्थ समाज थीम पर आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ मधु एवं दीपा माथुर के नेतृत्व में सरस्वती वंदन द्वारा किया गया। इसके पश्चात अरुणा माथुर द्वारा सितार वादन पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।
मनस्वी अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने मनस्वी संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यूं तो हर दिन महिलाओं के लिए विशेष है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर सार्थक चर्चा एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का प्रण लेने का अपना विशेष महत्व है।
विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ सबसे महत्वपूर्ण परिचर्चा सभ्यता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन एवम स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ .नेहा माथुर तथा पैथोलॉजिक डॉ. दीपा माथुर द्वारा महिलाओं में होने वाली विभिन्न बीमारियो एवं विशेषकर ब्रेस्ट कैंसर और गर्भाशय कैंसर के विषय मे गहन एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ इससे बचाव और उपचार पर विशेष प्रकाश डाला। वंदना माथुर ने महिलाओं की विशेषताओं को वर्णन करते हुए सुंदर स्वरचित सुना कर सब का मन मोह लिया।
डॉक्टर मालती माथुर द्वारा महिलाओं की महत्वता पर सारगर्भित कविता प्रस्तुत की। मधु माथुर, उमा माथुर के नेतृत्व में महिलाओं के समूह द्वारा फागण पर एक के बाद एक मनोरंजक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मस्ती का रंग घोल दिया। इस पूरे कार्यक्रम को मनस्वी पेज पर लाइव किया गया जिसका बहुत बड़ी संख्या में अधिक से अधिक महिलाएं ने लाभ उठाया। रंजीता भटनागर एवं नीतू माथुर द्वारा बुने गए कार्यक्रम के ताने बाने का संचालन अंजू माथुर एवं पूनम माथुर द्वारा किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button