बैठक में कई प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया

जोधपुर। पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य करने वाली नव प्रयास पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार लोहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें कई प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार लोहरा ने बताया कि बैठक में चांदपोल स्थित व्यास पार्क के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें पार्क की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक मे शारीरिक फिटनेस के लिए एक्सरसाइज मशीन लगाने, पार्क में नो स्मोकिंग के संबंध में सूचना पट्ट चस्पा करने, नो मास्क नो एंट्री का नियम सख्ती से लागू करने करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में महीने में 2 दिन अलग-अलग सामाजिक गतिविधि करने, 1 महीने में एक बार नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित करने, व्यास पार्क में बने बैडमिंटन कोर्ट का फ्लोर सीमेंटेड करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में संस्था सचिव सतीश व्यास, कोषाध्यक्ष नवीन व्यास, संयुक्त कोषाध्यक्ष विजय पुरोहित, संजय जोशी, डॉ अनिल पुरोहित, नवनीत मुथा, गंगाधर, अनूप व्यास, कमलेश कल्ला, डॉ अविनाश हर्ष, शिव प्रकाश पुरोहित सहित संस्था के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button