समग्र शिक्षक संघ की उदयपुर कार्यकारिणी घोषित
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिंगसर उदयपुर जिले कार्यकारिणी की घोषणा कर दी देवीलाल रावत को जिला अध्यक्ष एवं आकाश सिसोदिया को जिला मंत्री नियुक्त किया हैस इसी प्रकार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र सिंह सारंगदेवोत एवं भंवर विजयसिंह को बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रजापत, बलराम सिंह राजावत एवं करणी पाल सिंह भाटी नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में जिला महिला मंत्री नलिनी दशोरा प्रचार मंत्री पुरुषोत्तम तेली एवं संयुक्त मंत्री रूपचंद्र डांगी व अमर सिंह मीणा को बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी को एक माह में शेष कार्यकारिणी के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।