एनसीसी सर्टिफिकेट परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण किया
जोधपुर। एनसीसी के ग्रुप कमंाडर कर्नल एमएस महार ने विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल मेंं बी एवं सी सर्टिफिकेट के लिए चल रही एनसीसी सर्टिफिकेट परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण कर कैडेट एवं पीआई स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रुप कमंाडर कर्नल एमएस महार ने शिविर में चल रही गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कैडेट्स का मनोबल बढाते हुए देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा। इस अवसर पर शिविर के कमंाडिंग अॅाफिसर ग्रुप कैप्टन निशंात शर्मा ने कर्नल महार का स्वागत किया। इस अवसर पर एमडब्ल्यूओ दिलीप सिंह, जेडब्ल्यूओ एसएस गगवार, जीटीआई पीपी सिंह एवं स्टाफ उपस्थित थे।