जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राज्य सरकार के आदेशनुसार जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति के लिए र्ग्राम पंचायत एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र झाडोली का जिला कलक्टर भगवती प्रसाद द्धारा औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के वक्त ग्राम पंचायत में कनिष्ठ सहायक मूलसिंह देवडा अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निलम्बन के आदेश जारी करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्धारा कनिष्ठ सहायक मूलसिंह देवडा को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया जाकर निलम्बन काल में मुख्यालय पंचायत समिति पिंडवाडा में किया गया। इसी प्रकार मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ विश्नोई ने ग्राम पंचायत डाक, अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय ने ग्राम पंचायत मांकरोडा, आबूपर्वत के उपखंड अधिकारी डॉ. गौरव सैनी ने ओरिया एवं सियावा तथा निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों में नगर सुधार न्यास के सचिव एवं जनजातिय क्षेत्रीय विकास आबूरोड के उपायुक्त द्धारा जिले की विभिन्न 29 ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्धारा विभिन्न ग्रामों के निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही सात दिवस में दूर करने के निर्देश दिए गए। यदि निर्धारित समयावधि में पाई गई कमियों को दूूर नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।