भारतीय जनता पार्टी जावाल ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण शिविर का समापन
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। निकटवर्ती वराड़ा हनुमानजी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय शिविर का विधिवत समापन भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के मुख्यातिथि में एवम मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देलदर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व जिला मंत्री कांतिलाल पुरोहित द्वारा शिविर गीत संगठन मंत्र का दोहरान करवाया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा अलग-अलग विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम सत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित में आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत हर प्रकार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। सुरक्षा विषय पर कार्यकर्ता का ध्यान आकर्षित करते हुए पुरोहित ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस प्रकार सेना का आधुनिकीकरण किया है। जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार संगठन को मजबूती प्रदान की जाए। बूथ स्तर शक्ति केंद्र पन्ना प्रमुख को आदि को किस प्रकार मजबूती बनाया जाए इस विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष किरण राजपुरोहित, पूर्व प्रधान भंवर परमार, महामंत्री जयसिंह राव, मांगू सिंह देवड़ा ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। द्वितीय सत्र के अंतर्गत पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी ने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारी में तन मन से लगने का आग्रह किया। पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने वर्तमान सरकार की विफलता पर अपना उद्बोधन देते हुए कार्यकर्ताओं को वर्तमान सरकार की विफलता को आमजन तक ले जाने का आग्रह किया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अंत में पूर्व जिला मंत्री कांतिलाल पुरोहित द्वारा संगठन मंत्र के कल्याण मंत्र के दौरान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।