19 आयु वर्ग के ट्रायल चयन क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला टीम खिलाडियों का चयन
सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। जिला क्रिकेट संघ व राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 19 आयु वर्ग के ट्रायल चयन क्रिकेट प्रतियोगिता में से जिला क्रिकेट संघ के जिला टीम खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सत्यन मीणा के अनुसार भीलवाड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरोही जिले के टीम मैं निम्न खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ी के रूप में कौशल गहलोत, राजकुमार मीणा, जैनेंद्र सिंह, निखिल शमार्, महिपाल प्रजापति, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, शुभम सिंह, प्रथम शर्मा, ध्रुव परमार, युवराज सिंह, रक्षित, हरण, भावेश, खेवडा, रोबिन सिंह, अजरुदीन मोहम्मद, सकलेन का चयन किया गया। टीम के प्रशिक्षक के रूप में शैतान स्वरूप मीणा, दल प्रभारी के रूप में सुरेंद्र सिंह राठौड़, सहायक प्रभारी के रूप में भरत धवल को टीम के साथ भीलवाड़ा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सत्यन मीणा ने बताया कि दूरभाष पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव एवं विधायक संयम लोढ़ा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष एवं ए लेवल कोच राजेंद्र सिंह देवड़ा, बलवीर सिंह पंजाबी, मदन रावल, गुलजार खान, रंजी स्मिथ, मुकेश मीणा, गोविंद सिंह देवड़ा, अर्जुन सिंह राठौड़, दिलकश खान खिलाड़ियों को पुष्पकुंज प्रदान की एवं चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।