उम्मेद सागर बांध की सफाई की
जोधपुर। जोधाणा केनल क्लब के तत्वावधान में जोधपुर के जलाशयों को साफ करने की पिछले 9 सप्ताह से चल रही मुहिम स्वच्छ जल, स्वस्थ आज व कल का नौवां चरण उम्मेद सागर बांध में सफाई अभियान के साथ सम्पन्न हुआ।
पर्यावरण प्रेमी सुमित माहेश्वरी ने बताया कि 800 बीघा बांध परिसर के एक हिस्से को राजेन्द्रपाल आर्य और नरेंद्र सिंह सोढा के नेतृत्व में श्रमदान करके सफाई की गई। जोधाणा केनल क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बोराणा ने पार्षद हेमलता परिहार को एकत्रित कचरा उठवाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।