कुष्ठ आश्रम में खाद्य व शिक्षण सामग्री वितरित
जोधपुर। समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान की ओर से मानव सेवा दिवस मनाया गया। इसमें कुष्ठ आश्रम में बच्चों को शिक्षण सामग्री बैग सहित वितरित कर आश्रम में खाद्य सामग्री भी वितरण की गई।
संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि मसूरिया बलदेव नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में जिला उद्योग केंद्र की सहायक निदेशिका श्रीमती पूजा मेहरा सुराणा के आतिथ्य में कुष्ठ रोगियों को खाद्य सामग्री व बच्चों को शिक्षण सामग्री बैग सहित वितरित की गई। कार्यक्रम में संस्थान की ओर से अतिथि पूजा मेहरा सुराणा का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के परसराम व संस्थान के नितेश कोठारी, रिद्धि कोठारी, भव्य कोठारी, विजय लक्ष्मी अरोड़ा आदि सदस्य मौजूद थे।