शिवगंज में 19 आयु वर्ग के चयन ट्रायल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। शिवगंज के खेल मैदान पर जिला क्रिकेट संघ व राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वाधान में 19 आयु वर्ग के चयन ट्रायल मैच का आयोजन हुआ, जिसमें 152 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिवगंज नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह राणावत कार्यक्रम की अध्यक्षता, राजस्थान प्रगतिशील संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत, विशेष अतिथि के रुप में समाजसेवी जनक बाड़मेरा कल्पेश गहलोत, पार्षद कपिल दाना, एडवोकेट पूर्व क्रिकेटर समाजसेवी कोमल परिहार, समाजसेवी जिग्नेश सुंदेशा, समाजसेवी रोनक सोनी, निखिल सोनी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं पार्षद नारायण लाल परिहार, क्रिकेटर पार्षद बलवीर सिंह पंजाबी, पार्षद महेंद्र कुमार, छगनलाल की अध्यक्षता में समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीलकमल सिंह राणावत, कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र गहलोत, नारायण सिंह परिहार, सत्यन मीणा, सुरेश कुमार, अशोक गहलोत एवं रणजी स्मिथ ने संबोधित किया। जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रवक्ता रंजी स्मिथ ने बताया की समापन समारोह में अतिथियों का जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सत्यन मीणा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा, संयुक्त सचिव अशोक गहलोत, आयोजन सचिव शैतान स्वरूप मीणा, संयुक्त सचिव मदन रावत, आयोजन सचिव गुलजार खान, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मीणा, मीडिया प्रभारी रंजी स्मिथ, कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह देवड़ा, टीम कोच दिलकश खान, एंपायर भरत धवल ने साफा माला एवं स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान किया।
152 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया
जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में 19 आयु वर्ग के चयन ट्रायल प्रतियोगिता में 152 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें जिला क्रिकेट संघ द्वारा आठ टीमों का गठन किया। प्लास्टर राइटर हेरिटेज स्टूडेंट फाइटर ड्रीम छावनी और चौंपियन टीमों का गठन किया गया। इन तीनों में से प्रदर्शन के आधार पर चोपन खिलाड़ियों में से दो टीमों का गठन किया, जो डीसीए चौलेंज जर ब्लू डीसीए चौलेंजर ग्रीन के नाम से टीम के खिलाड़ियों को विभाजित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के माध्यम चयन ट्रायल मैच खेला गया, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अपना खेल क्वेश्चन लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डीसीए चौलेंजर ब्लू है पहले खेलते हुए 335 रन का स्कोर खड़ा किया। उसी के जवाब में डीसीए चौलेंजर ग्रीन ने 273 रन पर ही पूरी टीम आउट हो गई।
आठ टीमों के कोच अपनी टीम को प्रशिक्षण दिया
तथास्तु शर्मा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, डेरी सैमसंग, जबर सिंह, नरेंद्र सिंह, गौरव सोनी, अमित बासु, नरेंद्र परिहार इन्होंने अपने-अपने टीम को कोचिंग प्रदान की। व्यवस्था समिति में सहायता हेतु पूर्व क्रिकेटर एवं समाजसेवियों का सहयोग रहा। पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन, सुरेश काछवा, महेंद्र कुमार, महेंद्र भाई, चिकित्सा व्यवस्था में तेजपाल सिंह, शिक्षा विभाग की ओर से एंपरर के रूप में अर्जुन सिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह राठौर, सुमेर सिंह राजपुरोहित, मुकेश मीणा, रंजी स्मिथ, अशोक गहलोत थे। जिला क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त चेंबर में संजय पुरोहित, शैतान स्वरूप मीणा, भरत दवे, कमलेश कुमार, यशपाल सिंह, चेतन रावल ने भूमिका निभाई। समापन समारोह के कार्यक्रम का संचालन ए लेवल कोच एवं जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा ने किया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button