ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सीनीयर सैकंड़री स्कूले प्रारंभ करने की मांग
सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह ड़िंगार ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मंत्रियों एवं विधायकों को पत्र भेजकर प्रदेश में समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर अनिवार्यत सीनीयर सैकंड़री स्कूले प्रारंभ करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि संगठन के ध्यान में आया है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में राजकीय सीनीयर सैकंड़री स्कूल अभी तक नहीं है। विगत कुछ वर्षों में गठित ग्राम पंचायतों में मुख्यालय बन जाने एवं सरपंच भी चुने जाने के बावजूद कुछ ग्राम पंचायतों में अभी भी सैकंड़री तक ही स्कूले संचालित है, जिन्हंे तत्काल ही सीनीयर सैकंड़री किया जाएं। इसी प्रकार उन्होंने नवसृजित पंचायत समितियों में सीबीईओ शिक्षा कार्यालय एवं नव घोषित ग्राम पंचायतों में भी सीनीयर स्कूल खोलने की मांग दोहराई है।