जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

जोधपुर। जोधपुर जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक पंचायत समिति के 5 गांव में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्य करवाए जाएंगे।
जिला कलेक्टर इन्द्रजीत की अध्यक्षता में राजीव गांधी सेवा केंद्र सभागार में जिला स्वछ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक में विस्तृत डीपीआर पर चर्चा कर चिन्हित गांवो के कार्यो की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया। जिला कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए गांवो में करवाए जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जावे।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ इन्द्रजीत यादव ने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति के पाँच गाँव में ठोस एव तरल कचरा प्रबंधन के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन अनुमोदन के लिए जि़ला कलेक्टर की अध्यक्षता में जि़ला स्तर प्रबंधन समिति की बैठक में प्रथम चरण में चिन्हित गाँवों की डीपीआर पर चर्चा के बाद कार्यों का अनुमोदन किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए नालियों का निर्माण, तरल प्रदर्थो का निस्तरण जैविक, खाद, ठोस कचरे के निस्तारण, घर घर से कचरा संग्रहण के लिए ट्राई साईकल, ई रिक्शा आदि के माध्यम से व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की विस्तृत डीपीआर रिपोर्ट का अनुमोदन क्या गया साथ जिले में कुल 450 सामुदायिक शौचालयो का अनुमोदन भी किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जि़ला परिषद ने बताया कि इन कार्यो की गुणवता पर पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित, जि़ला समन्यक सोहन लाल चौधरी एव अन्य विभागों के जि़ला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button