जलाशयों के पास से कचरा एकत्रित किया
जोधपुर। जोधाणा केनल क्लब के जलाशयों को बचाने की मुहिम में गुरों का तालाब परिसर व निकट सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास पॉलीथिन व प्लास्टिक के कचरे व कीकर की झाडिय़ों में से कचरा निकालकर आगे रोड पर रखे डंपिंग बॉक्स में डाला गया।
क्लब सचिव सुमित माहेश्वरी ने बताया कि जलाशय के पास ट्रैकिंग करके सेवादार विनोद चौहान, नरेंद्र सिंह सोढा, नरेंद्र कुमार गोयल, नेपाल सिंह राठौड़ व अन्य स्थानीय युवाओं ने सफाई व्यवस्था में सहयोग किया। साथ ही आमजन में स्वच्छता के लिए जागरूकता सन्देश दिया। क्लब के राजेन्द्र पाल आर्य ने नगर निगम दक्षिण वार्ड एक की पार्षद इंद्रा राजपुरोहित को और नगर निगम की टीम को कचरा उठवाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।