अपना घर आश्रम में क्लोथ मैटीरियल भेंट
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन की ओर से अपना घर आश्रम में रह रहे 350 गरीबों व बेसहारा वृद्धों के लिए क्लोथ मैटीरियल भेंट किया।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन के अध्यक्ष ललित गर्ग ने बताया कि अपना घर आश्रम बेसहारा व बीमार वृद्धों को नि:शुल्क दवाइयां व आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराता है। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए 350 से अधिक क्लोथ मैटीरियल भेंट किए। इस मौके देवीलाल, सुमित्रा, महादेव झंवर, मनोज सिंघवी, सुनील सिंघल, प्रेमसुख, राहुल सोनी, गोपाल राठी, अशोक परिहार, धनराज चैहान, राहुल सिंघवी, सुनील बाजारी, सचिव सौरभ राठी तथा कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक सिंह शेखावत मौजूद थे।