बैंक मित्रों को प्रमाण पत्र बांटे

जोधपुर। देश की प्रथम नेट जीरो प्लेटिनम बिल्डिंग आईसीआईसीआई आरसेटी जोधपुर द्वारा 6 दिवसीय नि:शुल्क बैंक मित्र प्रशिक्षण का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के प्रोग्राम मैनेजर पारितोष त्रिपाठी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्दी ही अपना काम शुरू करें तथा उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव को बीसी के कार्य में उपयोग में ले और शीघ्र कियोस्क नम्बर लेकर बैंक मित्र का कार्य प्रारंभ कर समाज की उन्नति भागीदार बनें। भारत सरकार जो वितिय व बैंकिग सेवाएॅ ग्रामीण स्तर पर देना चाहती है वह आपके माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने बैंक मित्र की विस्तृत जानकारी दी। आरसेटी जोधपुर के प्रशिक्षण समन्वयक जितेश आडवाणी ने बताया कि वन जीपी वन बीसी मिशन के अन्र्तगत जोधपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतो से चयनित 17 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। आईआईबीएफ द्वारा लिये गए ऑनलाइन परीक्षा में 17 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक पास किया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में अनूठी पहल है। कार्यक्रम में सीएल गुलेच्छा, ठाकरराम पटेल, नरेन्द्र सिंह, विक्रमदास, रेनू पुरोहित उपस्थित रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button