जोधाणा केनल क्लब ने किया श्रमदान
जोधपुर। जोधाणा केनल क्लब ने बिजलोई हनुमान मंदिर स्थित तालाब परिसर के पास श्रमदान कर व कायलाना एरिया के डॉग्स को 20 किलो पेडिग्री व बतखों को दाना खिलाकर वल्र्ड वेटलैंड डे मनाया।
क्लब सचिव सुमित माहेश्वरी ने बताया कि तालाब किनारे ओर परिसर के पास की जगह से प्लास्टिक, पॉलिथीन साफ की साथ ही कुछ कीकर की झाडिय़ों में गन्दगी निकालकर सफाई की गई और श्वानों को पेडिग्री डॉग फ़ूड व बतखों को दाना खिलाया गया। कार्यक्रम में रूपम शर्मा, नरेंद्र सिंह सोढ़ा, राजेन्द्र पाल आर्य, कांस्टेबल सुरेंद्र नारवा, प्रमोद सोलंकी, कमल चितारा आदि मौजूद थे। क्लब के डॉ. नीलगिरी तिवाड़ी ने सभी नेचर वारियर को नेक कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।