वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी सुविधा
जोधपुर। रेलवे बोर्ड ने जैसलमेर व बाड़मेर से जम्मू के लिए 8 फरवरी से नई स्पेशल ट्रेन जम्मू तवी एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। हफ्ते में फिलहाल 4 दिन चलने वाली यह ट्रेन जोधपुर, जयपुर, व दिल्ली के साथ ही वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। यह रेल सेवा पूर्णतया आरक्षित संचालित की जाएगी।
जैसलमेर से रात में 22.45 पर रवाना होने वाली यह ट्रेन जोधपुर सुबह 4.10 पर, जयपुर सुबह 10.20 पर, दिल्ली शाम 4.50 पर पहुंचेगी। जबकि जम्मू पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 5.40 होगा। यह स्पेशल ट्रेन जम्मू से रात्रि में 22.25 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.45 पर दिल्ली, 17.45 पर जयपुर, रात्रि में 23.10 पर जोधपुर व अगले दिन सुबह 5.45 पर जैसलमेर पहुंचेगी।
8 फरवरी से अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को जम्मूतवी से 22.25 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 05.45 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04645, जैसलमेर-जम्मूतवी (सप्ताह में 04 दिन) स्पेशल रेल सेवा 10 फरवरी से अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार व सोमवार को 22.45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 05.40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में कठुआ, पठानकोट कैंट, मुकेरियां, जालन्धर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना, खन्ना, सरहिन्द, राजपुरा, अम्बाला, सिटी, अम्बाला कैंट, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, देवबन्द, मुज्जफरनगर, खतौली, सखोती टांडा, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मोदीनगर, मुरादनगर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, पालम, गुडगांव, गढीहरसरू, पटौटी रोड, खलीलपुर, रेवाड़ी, बावल, हरसौली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ, बसवा, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, मकराना, मेडता रोड, राई का बाग, जोधपुर, राई का बाग, फलौदी, रामदेवरा व पोकरण स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
10 फरवरी से अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को जम्मूतवी से 22.25 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 04.00 बजे बाडमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04661, बाडमेर-जम्मूतवी (सप्ताह में 03 दिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.02.21 से अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार व मंगलवार को 23.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 05.40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कठुआ, पठानकोट कैंट, मुकेरियां, जालन्धर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना, खन्ना, सरहिन्द, राजपुरा, अम्बाला, सिटी, अम्बाला कैंट, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, देवबन्द, मुज्जफरनगर, खतौली, सखोती टांडा, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मोदीनगर, मुरादनगर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, पालम, गुडगांव, गढीहरसरू, पटौटी रोड, खलीलपुर, रेवाड़ी, बावल, हरसौली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ, बसवा, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, मकराना, मेडता रोड, राई का बाग, जोधपुर, बासनी, लूनी, धुंधाड़ा, समदडी, बालोतरा, बायतु व उतरलाई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।