मुक्केबाजी संघ को बॉक्सिंग ग्लब्स भेंट किए
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन की ओर से जोधपुर मुक्केबाजी संघ को 20 से अधिक बॉक्सिंग ग्लब्स भेंट किए। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन के अध्यक्ष ललित गर्ग ने बताया कि रातानाडा स्थित ओल्ड कैंपस में मुक्केबाजी संघ जोधपुर के खिलाडिय़ों को नि:शुल्क प्रशिक्षण मुहैया कराते है, यहां से प्रशिक्षण प्राप्त अनेक खिलाडी आज देश-विदेश में सूर्यनगरी का नाम रोशन कर रहे है। वर्तमान में 50 से 100 खिलाड़ी प्रतिदिन प्रशिक्षण ले रहे है। संघ के पदाधिकारियों के मुक्केबाजी के प्रति समर्पण को देखते हुए रोटरी क्लब ने खिलाडिय़ों के लिए 20 मुक्केबाजी ग्लब्स भेंट किए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन के सचिव सौरभ राठी, पुनीत राव, कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक सिंह शेखावत तथा जोधपुर ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष पूनमसिंह शेखावत, जोधपुर मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पृथ्वीसिंह भाटी, मुक्केबाजी कोच विनोद आचार्य, कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा तथा नगर निगम दक्षिण वार्ड संख्या 4 के पार्षद पुरूषोतम आचार्य सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य मौजूद थे।