रिफ में पियरे फिल्मोंन को किया जाएगा सम्मानित

जोधपुर। रिफ फिल्म क्लब द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) का सातवां संस्करण 20 से 24 मार्च को जयपुर और जोधपुर में एक हाइब्रिड प्रारूप में सिनेमा में संगीत थीम पर आयोजित किया जाएगा। साथ ही राजस्थान दिवस का जश्न भी मनाया जाएगा। रिफ के संस्थापक, निर्देशक और सीईओ सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि इस वर्ष फ्रेंच फि़ल्म लेखक, निर्देशक, निर्माता और गोल्डन कैमरा और गोल्डन आई नामित फिल्म निर्देशक पियरे फिल्मोंन को अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में योगदान के लिए ऑनरेरी अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन इंटरनेशनल सिनेमा से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज ओपनिंग सेरेमनी 20 मार्च को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात आगे के चार दिन मे फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फोरम, टॉक शो, फिल्म एक्सिबिशन 21 से 24 मार्च को जोधपुर मे आयोजित किया जाएगा एवं क्लोजिंग सेरेमनी रिफ अवार्ड नाईट 2021 का आयोजन 24 मार्च को जोधपुर में होगा।
राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के इस सातवे संस्करण में शार्ट, डाक्यूमेंट्री, एनीमेशन, फीचर, रीजनल, राजस्थानी फिल्म एवं म्यूजिक एल्बम, फ़ेस्टिवल की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट रिफ जयपुर डॉट ओआरजी पर जा कर सबमिट की जा सकती है और फि़ल्मफ्रीवे द्वारा भी की जा सकती है। फि़ल्म सबमिट करने की लास्ट डेट 28 फरवरी है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button