राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिभाओं में मनोहरसिंह का सम्मान
जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुए पाली निवासी स्वयंसेवक मनोहर सिंह को कुलपति डॉ प्रवीण चन्द्र त्रिवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। प्राणी शास्त्र विभाग के मनोहर सिंह का राष्ट्रीय स्तरीय पूर्व गणतंत्रता दिवस परेड 2021 में राज्य तथा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित किया गया। स्वयंसेवक राज्य स्तरीय उत्कृष्ट स्वयंसेवक पुरुस्कार प्राप्त और युवा संसद में भी जिला व विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है। राष्टीय स्तर पर चयनित स्वयंसेवक को कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस समन्वयक प्रो. केआर पटेल, डॉ पंकजनामा, डॉ प्रवीण गहलोत, डॉ रामप्रकाश सारण, डॉ उतम पालीवाल आदि ने बधाई दी।