10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

जोधपुर। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइल यूनियन ने रेलवे बोर्ड के सदस्य वित्त नरेश सालेचा को दस सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार तथा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास के नेतृत्व में मण्डल तथा शाखा के पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। ज्ञापन में ग्रे.पे. 4600 में कार्यरत स्टाफ की 4800 ग्रे.पे. में पदोन्नति करने के लिए शीघ्र आदेश पारित करवान, विभिन्न पदों के सीधी भर्ती वाले कोटे को 10 प्रतिशत से कम करके एलडीसीई में सम्मिलित करने, शिक्षित ट्रेकमेन्टेनर, विभिन्न विभागों के हेल्पर खलासी व तकनीशियन को विभिन्न पदों पर पदोन्नति का अवसर प्रदान करने, रेलों पर भर्ती केवल ट्रेकमेन्टेनर के पद पर करने, रेलवे आवासों के रखरखाव के लिए उपलब्ध निधि का उपयोग सही ढंग से करने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देते समय जसबीर सिंह चौधरी़, बन्ने सिंह, परमानन्द गुर्जर, लाभ सिंह, विजय रायपुरिया, प्रेम सिंह, ओमप्रकाश डूडी, शंकर भाटी, विक्रम सिंह मांगलिया, सुंरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button